_____________________________________
_____________________________________
*ख्वाब का ब्यान हदीस की रौशनी मे*
♥हजरत अनस (रजी अल्लाहु अन्हु) ने कहा के रसुलल्लाह (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) ने फरमाया-- "अच्छा ख्वाब नबुवत के 46 हिस्से मे से एक हिस्सा है।"
*(साहीह बुखारी वो-009, बुक-087, हदीस-118)*
✴ हजरत अबु कतादह (रजी अल्लाहु अन्हु) ने कहा के,रसुलल्लाह (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) ने फरमाया--"के अच्छा ख्वाब खुदा-ए-तआला की तरफ से है और बुरा ख्वाब शैतान के जानीब से"
*(बुखारी वो-2, पेज-1035,)*
❇ हजरत अबु हुरैरा (रजी अल्लाहु अन्हु) ने कहा की, रसुलल्लाह (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) ने फरमाया-- के जिसने ख्वाब मे मुझको देखा उसने वकाई मुझको देखा इसलिए की शैतान मेरी सुरत मे कभी नही आ सकता।"
*(तिर्मजी पेज-055, हदीस-007 (395)*
✴ हजरत जाबीर (रजी अल्लाहु अन्हु) ने कहा के रसुलल्लाह (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) ने फरमाया-- "तुम मे जो कोई बुरा ख्वाब देखे तो उसको चाहिए के
बायें जानीब 3 बार थुक दे और 3 बार शैतान से खुदा-ए- तआला की पनाह मांगे और जिस करवट से पहले था उसे
बदल कर दुसरी तरफ को सो जाये"
*( सहीह बुखारी, वो-009, बुक-087, हदीस-1680)*
______________________________________
No comments:
Post a Comment