जन्नत और जहन्नम

*अनमोल मोती पोस्ट नं 1⃣2⃣6⃣*
SMS अच्छा लगे तो शेयर करें
______________________________________

______________________________________
*जन्नत और जहन्नम*
♥हदीस-ए-मुबारक का महफुम है की हजरत सैय्यदना अबु हुरैरा (रजी अल्लाहु अन्हु) से मरवी है की,नबी-ए-करिम (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) का फरमान-ए-अलिशान है की -
"जब अल्लाह तआला ने जन्नत और दोजख को पैदा किया तो हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम को जन्नत की तरफ भेजा और इरशाद फरमाया-- "जन्नत और उसकी नेअमतों को देखो जो मैनें अहले जन्नत के लिए तैयार की है।" 'तो हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम जन्नत मे आए, जन्नत और अहले जन्नत के लिए अल्लाह तआला की तैयार कर्दा नेअमतों देखकर अल्लाह तआला की बारगाह मे हाजीर हुवे और अर्ज की -- "तेरी जातो जलाल की कसम जो भी इस जन्नत के बारे मे सुनेगा वह जरूर इसमे दाखिल होने की कोशीश करेगा"
✿फिर अल्लाह तआला ने हुक्म फरमाया और जन्नत को मशक्कतो और तकलीफसे ढ़ाप दिया गया है और हजरते जिब्राईल से फरमाया - "दोबारा जाओ जन्नत मे और उसकी नेअमतों को देखो जो मैनें जन्नातीयों के लिए तैयार की है" हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम दोबारा जन्नत मे गये तो क्या देखा की उसकी मशक्कतो और तकलीफो से ढ़ाप दिया गया है हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम ने अल्लाह तआला की बारगाह मे हाजीर होकर अर्ज की, "ऐ अल्लाह! तेरी इज्जतो जलाल की कसम मुझे डर है की अब इसमे कोई भी दाखिल नही हो सकेगा,"
-
✿फिर अल्लाह तआला ने इरशाद फरमाया -- "अब दोजख की तरफ जाओ और दोजख और उसकी अजाबात को देखो, जो मैनें अहले दोजख के लिए तैयार
किया है।" हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम ने जाकर देखा की दोजख की आग का एक हिस्सा दुसरे पर चढ़ रहा है तो अल्लाह तआला की बारगाह मे हाजीर होकर अर्ज की
:
•ऐ अल्लाह! तेरे इज्जतो जलाल की कसम कोई भी ऐसा नही जो जहन्नम के बारे मे सुने और उसमे दाखिल हो (यानी बचने की कोशीश करेगा)
✴ फिर अल्लाह तआला के हुक्म से जहन्नम को शहवत व लज्जत के पर्दो से ढ़ांप दिया गया और हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम से फरमाया -- "दोबारा जहन्नम की तरफ जाओ" हजरत जिब्राईल अलैहीस्सलाम दोबारा जहन्नम की तरफ गये और बारगाहे इलाही मे हाजीर होकर अर्ज की
--
"आए अल्लाह! तेरी इज्जतो जलाल की कसम मुझे खौफ की अब इससे कोई भी न बच पाएगा बल्कि (शहावत मे मुब्तला होकर) इसमे जा पड़ेगा"
*(जामीआ अल तिर्मीजी : जिल्द-4, किताब-12, हदीस-2560,अराबीक Ref : किताब-38, हदीस-2758)*
______________________________________

Altaf Raja

Aap Sabhi Logo Ka Hamare Website Pe Sawagat Hai Yaha Par Aap Motivation Stories , Sayri , Letest Qoutes , Islamic Knowladge , Hindusm Knowladge , Apna Hindustan , Sabhi Prakar Ki Sayri , Etc . Padh Sakte Hai Ummid Hai Aap Logo Ko Hamare Articles Ache Lagte Honge Isko Aap Social Media Pe Share Karke Apne Dosto Ko Jarur Dikhaye.

No comments:

Post a Comment