*अनमोल मोती पोस्ट नं 1⃣2⃣2⃣*
SMS अच्छा लगे तो शेयर करें
______________________________________
*नमक, आग और पानी को रोकना हलाल नही*
♥हदीस : हजरते आईशा (रजी अल्लाहु अन्हा) से
रिवायत है की,उन्होंने कहा या अल्लाह! के रसुल
(सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम)! कौन सी चिज को
रोकना हलाल नही??
आप (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) ने फरमाया --
"पानी, नमक और आग को"
उम्मुल मोमीनीन फरमाती है, मैनें अर्ज किया - 'यह
पानी जो है इसकी अहमियत को हमने जान लिया, नमक
और आग का क्या मुआमला हैं,?'
आप (सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम) ने फरमाया --
"जिसने किसी को आग दी गोया उसने वह सारा
खाना सदका किया जो उस आग से तैयार हुआ,
और जिसने नमक दिया उसने गोया वह सब कुछ सदका कर
दिया जो उस नमक से दुरूस्त हुआ,
और जिसने किसी मुस्लमान को उस जगह पानी का घुट
पिलाया जहां पानी पाया जाता है तो गोया एक
गुलाम अजाद किया,
और जिसने मुस्लमान को वहां पानी का घुट पिलाया
जहां पानी नही पाया जाता तो उसने उसे जिन्दा
कर दिया,
*(ईब्ने माजा, )*
...
*♥सबक : लिहाजा पानी पिलाने का सवाब बहुत अफजल है, अल्लाह के रसूल ने इस बात की तरफ फरमाया के जिसने किसी को ऐसी जगह पानी पिलाया जहां पानी पाया ही नही जाता तो उसने पिलाने वाला ने गोया उस इंसान को जिन्दा ही कर दिया*
______________________________________
No comments:
Post a Comment