_ईद_मुबारक

#_ईद_मुबारक
.
माह-ए-सौम की आज़माईशी,
मशक़्क़तों को ईद मुबारक !!
ख़ुदा के मुख़लिस आबिदों की,
इबादतों को ईद मुबारक !!
.
उस पाक ज़मीं पर हादसे में,
जो लोग जहाँ से चले गए हैं ;
उनकी अश्क-बार ईद मनाती,
क़ुरबतों को ईद मुबारक !!
.
मज़हब की अंधी दुश्मनी जो,
नादान "हिन्द" में फैला रहे हैं  ;
तुम गले लगाकर कहना उनकी,
नफरतों को ईद मुबारक !!
.
उम्मत के वह मासूम बच्चे, जो
जंगों में नाहक़ क़त्ल हुए हैं  ;
उनकी हर-दम मरती माओं की,
हसरतों को ईद मुबारक !!
.
अश-शाम के वह बसने वाले,
जिनका सब कुछ लुट गया है ;
ज़ुल्म-ओ-जबर के आगे उनकी,
हिम्मतों को ईद मुबारक !!
.
उरयानी के इस दौर में भी,
जो हया को ज़िन्दा रखती हैं  ;
किसी भी मोल ना बिकने वाली,
अस्मतों को ईद मुबारक !!
.
इस्लाम वहाँ बस नाम का है,
क़िब्ला तो उनका मशरिक़ है ;
लेकिन फिर भी तमाम मुस्लिम,
रियासतों को ईद मुबारक !!
.
रहे ख़याल कि अगले साल,
रमज़ान तुम्हारा कुछ यूँ  गुज़रे ;
कि दे ख़ुदा फिर ख़ुद तुम्हारी,
मसर्रतों को ईद मुबारक !!
.

Altaf Raja

Aap Sabhi Logo Ka Hamare Website Pe Sawagat Hai Yaha Par Aap Motivation Stories , Sayri , Letest Qoutes , Islamic Knowladge , Hindusm Knowladge , Apna Hindustan , Sabhi Prakar Ki Sayri , Etc . Padh Sakte Hai Ummid Hai Aap Logo Ko Hamare Articles Ache Lagte Honge Isko Aap Social Media Pe Share Karke Apne Dosto Ko Jarur Dikhaye.

No comments:

Post a Comment